ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और कार के आमने सामने की टक्कर...

तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और कार के आमने सामने की टक्कर में ससुराल जा रहे युवक की मौत, परिजनों में मातम

17-Apr-2024 10:32 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ससुराल जाने के क्रम में ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर एक युवक की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में दो वाहन की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनो वाहन अपनी अपनी दिशा के गड्ढे में पलट गए।दुर्घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस ने डिजायर में फंसे गंभीर रूप से जख्मी को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


बताया जा रहा है कि, यह घटना नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरडीहा स्थित सड़क की है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी राजकुमार शर्मा का 32 वर्षीय पुत्र कुमार सोनू के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृत सोनू अपने स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर पत्नि एवं बच्चे को विदाई कराने बखरी स्थित ससुराल जा रहा था तभी आधे से अधिक दूरी तय कर चमरडीहा गांव स्थित सड़क पहुंचते ही तेज गति से आ रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई और दोनो दो दिशा के गड्ढे में जाकर पलट गया। 


उधर, उन्होंने बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश किया। लेकिन उससे बात नहीं हो सकी और कुछ समय बाद फोन पुलिस ने रिसीव किया और घटना की सूचना दी। फिलहाल थाने की पुलिस पोर्स्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि जवान पुत्र की मौत को लेकर घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।