IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
20-Apr-2024 03:27 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से सामने आ रहा है। जहां तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना तीनो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। जिससे दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। यह मामला रोहतास का है। जहां बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घायल को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रोहतास जिले के दिनारा थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 पर स्थित ओवरब्रिज पर हुआ है। जहां एक तिलक समारोह से लौट रहे तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। दोनों मृत युवक दिनारा थानाक्षेत्र के नरवर गांव के रहने वाले थे।
सरांव गांव से तिलक समारोह में भाग लेकर नंद जी चौहान तथा लाल साहब कुमार लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। जिसमें नंद जी एवं लाल साहब की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना के बाद दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।