बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
04-Mar-2023 01:29 PM
By First Bihar
GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसों में किसी की जान जाने की खबर निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल, गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार आ रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान श्रीपुर ओपी क्षेत्र के रकबा खाप निवासी बलिस्टर सहनी के पुत्र पुनीत सहनी एवं गिदहा मलाही टोला निवासी इनर सहनी के पुत्र उपेंद्र सहनी के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि, फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के समीप दो युवकों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। ये दोनों लोग शारब के साथ आ रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
इधर, इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि दोनों युवक सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से शराब लेकर आ रहे थे। श्रीपुर ओपी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज गति से श्रीपुर-मजिरवां के रास्ते आ रहे थे। इस दौरान राजपुर खाप के समीप सड़क के समानांतर स्थित पेड़ से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से शराब की बरामदगी भी की गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।