NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
03-Apr-2024 03:48 PM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। बुधवार को सड़क हादसे की ताजा खबर भोजपुर से निकल कर सामने आयी है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के टाउन थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना आरा के टाउन थानाक्षेत्र के धनुपरा रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप की है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना के बाद ट्रैक्टर और ऑटो ड्राईवर दोनों घटनास्थल से फरार हो गए। जबकि दोनों मृतकों की पहचान चरपोखरी थानाक्षेत्र के बरनी गांव निवासी प्रेमचंद राम के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश राम एवं उसी थानाक्षेत्र के रसूल टोला निवासी बैजनाथ राम की 54 वर्षीया पत्नी मुनेश्वरी देवी के रूप में की गई है। जबकि पांच घायलों में चरपोखरी थानाक्षेत्र के बरनी गांव निवासी 45 वर्षीय विनोद राम, उनकी 40 वर्षीया पत्नी इंदु देवी, 8 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार, 3 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार एवं उसी थानाक्षेत्र के रसूल टोला निवासी स्व.जगदेव राम के 60 वर्षीय पुत्र व मृतका मुनेश्वरी देवी के पति बैजनाथ राम शामिल हैं।