ब्रेकिंग न्यूज़

TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने वृद्ध व्यक्ति को कुचला, ई रिक्शा से दबकर महिला की भी गई जान

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार हाईवा ने वृद्ध व्यक्ति को कुचला, ई रिक्शा से दबकर महिला की भी गई जान

14-Oct-2024 02:30 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग -अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में हाईवा ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बछवाड़ा क्षेत्र के रानी-2 पंचायत अंतर्गत बेगम सराय मां टोल की है।मृतक वृद्ध की पहचान बछवारा थाना अंतर्गत रानी-2 पंचायत के  वार्ड-7 स्थित बेगमसराय मां टोल के रहने वाले 58 वर्षीया विलास यादव के रुप में हुई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। 


बताया जाता है कि रामविलास यादव घर के पास खड़े थे उसी दौरान मंसूरचक से रानी की ओर जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने घर के पास ही एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया है। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाईवा ट्रक चालक घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा। इसके बाद बछवारा थाने की पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल ट्रक चालक को पुलिस तलाश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलीस जुट गई है।


उधर, दूसरी घटना सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के गौशाला के निकट एक महिला की ई रिक्सा से दबकर मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मक्खाचक निवासी उमेश ठाकुर की 40 वर्षीया विवाहिता पुत्री लीला देवी करीब 11 बजे गौशाला के पास स्थित अपने डेरा से घर लौट रही थी। तभी पास से गुजर रहा एक ई रिक्शा पलट गया। जिसमें दबने से उसकी जान चली गई। तत्क्षण उसे उठाकर एक निजी क्लीनिक लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिक्शा को जब्त कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।