ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव बिहटा के नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत अब पटना में विश्वस्तरीय नेत्र सर्जरी, दृष्टिपुंज नेत्र चिकित्सालय में अत्याधुनिक यूनिटी मशीन की शुरुआत पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन

तेज रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

04-May-2024 11:12 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में एक शख्स सड़क हादसे का शिकार हो गया है। वहीं अधेड़ की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर शंकर लाइन होटल के पास का है। जहां अनियंत्रित कंटेनर के धक्के से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। 


वहीं, पुलिस ने कंटेनर चालक को अपने हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गोरौली गांव निवासी 60 वर्षीय बसंत बिहारी सिंह के रूप में की गई। इस घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक बसंत बिहारी सिंह बाइक पर सवार होकर अपने अपने घर से बरौली किसी काम के लिए जा रहे थे। 


उधर, महमदपुर थाना क्षेत्र के शंकर लाइन होटल के पास एनएच 27 पर पहुंचे ही थे की तभी एक अनियंत्रित कंटेनर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कंटेनर चालक को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।