ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत से पसरा मातम

15-Sep-2024 10:42 AM

By First Bihar

ARARIYA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  चाचा भतीजा पर रफ्तार का कहर टूटा। सड़क हादसे में दोने की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर कुसियारगांव बालु चौक के पास शतेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे बाइक पर सवार चाचा-भतीजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय मो. सोबराती और उसका 18 वर्षीय भतीजा मो साजिद के रूप में की गयी है। इस हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में भी मातम का माहौल छा गया है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जूट गई है।


बताया जा रहा है कि चाचा भतीजा दोनों दोनों जोकीहाट की भंसिया पंचायत के मझियाली गांव स्थित वार्ड-14 के रहने वाले थे। सोबराती राजमिस्त्री था जबकि साजिद उसके साथ मजदूरी करता था। दोनों कुसियारगांव से अपने घर लौट रहे थे। बालू चौक के पास कार ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया। हालांकि, कार चालक भागने में सफल रहा। उसके बाद बाद घटना में घायल दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। 


वहीं हॉस्पिटल आते ही डॉक्टर ने भतीजे साजिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोबराती को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पूर्णिया ले जाने के दौरान सोबराती की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहले शव को वापस अररिया सदर अस्पताल लाया गया।


उधर,  सदर अस्पताल पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों ने दोनों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन या कोई अन्य गतिविधि हो सकती है। इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है।