Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
10-Nov-2024 01:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां फोर व्हीलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर स्थित तेलिया फतेहपुर वार्ड -14 के रहने वाले मोहम्मद इकबाल का 25 वर्षीय बेटा मोहम्मद शकील के रूप में हुई है ।
जानकारी के अनुसार,मोहम्मद शकील बेगूसराय से ड्यूटी करके बलिया घर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। यह युवक बेगूसराय में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ था। फोर व्हीलर ने इनियार ढाला के समीप टक्कर मार दिया जिससे मोहम्मद शकील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इधर,घटना की जानकारी मिलते ही सिद्धि विनायक अस्पताल के मलिक सहित अन्य कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे जहां कृष्ण कुमार ने बताया कि सिद्धिविनायक हॉस्पिटल का नर्सिंग स्टाफ था। 2 महीने से इस हॉस्पिटल काम कर रहा था। नाइट ड्यूटी करके बाइक से बलिया घर जा रहा था। घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि 2 साल पहले शकील का शादी बरौनी नगर परिषद वार्ड-10 बिच मोहल्ला की रहने वाले मोहम्मद रुस्तम के बेटी साजदा खातून से हुई थी। मृतक शकील का 7 माह एक बेटा मोहम्मद शाकिर है। घटना के संबंध में लाखों थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना इनियार ढाला के समीप की है, एक फोर व्हीलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया।
सुचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस युवक को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। टाटा नेक्सोन गाड़ी है, जिसका गाड़ी नंबर BR 09 AN 2755 है। वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजन के द्वारा आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।