ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से...

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

12-Nov-2024 12:27 PM

By First Bihar

SAHARSA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लोगों कि जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे के एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना कि सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई। 


जानकारी के अनुसार, ग्वालपाड़ा - मधेपुरा एनएच 106 स्थित पस्तपार बाजार स्थित पुल से 100 मीटर आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने सड़क पार कर रही एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मधेपुरा की ओर भाग निकलने में कामयाब रहा। मृत बच्ची की पहचान पस्तपार वार्ड 10 निवासी दिनेश कुमार यादव की 12 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई। यह बच्ची कक्षा 6 की छात्रा थी।


वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन देते मृत बच्ची का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान जानकारी देते हुए मृत बच्ची के पिता दिनेश कुमार यादव ने बताया की उनकी 12 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी खेत से गोभी का पत्ता माथे पर लेकर घर जा रही थी। एनएच 106 स्थित पस्तपार बाजार से आगे पुल से 100 दूरी पर सड़क के पूरव से पश्चिम की ओर रूची सड़क पार कर रही थी। 


इसी दौरान पस्तपार बाजार की और से एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने रूची को रौंदते हुए मधेपुरा की और भाग निकलने में कामयाब रहा। सड़क दुर्घटना देख जैसे ही आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुचे तबतक रूची की मौत हो गई। मृत बच्ची रुची कुमारी 6 वीं कक्षा की छात्रा थी। शव के पास मां रूबी देवी, दादी सबरी देवी, भाई अंकित कुमार, पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 


इधर, इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया की पुल से 100 मीटर आगे सड़क पार कर रही बच्ची की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया है।