Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल
01-Dec-2024 11:32 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से ऐसी खबर आती है जिसमें सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की सुचना होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दिया।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जबरदस्त टक्कर हुई है। इस घटना में टेंपो पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना साहेबपुर कमाल का बताया जा रहा है।
वहीं, मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम वार्ड नंबर 7 के रहने वाले स्वर्गीय गोरख यादव का पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धीरज कुमार खगड़िया से काम कर टेंपो पर सवार होकर अपने घर शालिग्राम गांव लौट रहे थे। तभी जीरो माइल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में भीषण टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया है कि टेंपो पर सवार धीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।
इधर सभी घायलो को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल धीरज की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।