ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, महिला की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

14-Jun-2024 10:34 AM

By First Bihar

JAHANABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां स्टेशन रोड के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद अब महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। 


बताया जा रहा है कि, सुबह-सुबह एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दिया, जिससे स्कूटी सवार महिला गुलाबी देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 83 को जाम कर दिया। एनएच 83 जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। फिलहाल,पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, काको थाना क्षेत्र के नोन्ही गढ़ गांव निवासी गुलाबी देवी उम्र 45 वर्ष पति उमेश मोची इलाज के लिए जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। लोगो का कहना था कि शहर में तेज रफ्तार से जाने वाली गाड़ियों से आये दिन घटना होते रहती है। इस पर रोक लगाया जाना चाहिए।