ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर...

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत; मातम का माहौल

17-Nov-2024 12:12 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक नाइट ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ। 


जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान पताही गांव के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है। राकेश सरैयागंज के साह टी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी देर रात की ड्यूटी थी। नाइट ड्यूटी समाप्त कर वे अपने घर लौट रहे थे। 


इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राकेश की मौत मौके पर ही हो गई। ट्रैक्टर की ट्रॉली में मृतक की बाइक और वह दोनों फंस गए। चालक ने ट्रॉली को अलग किया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक फ्लाई ओवर की है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद नौशाद ने बताया कि ड्यूटी कर लौट रहे पताही के राकेश कुमार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। 


इध, वहीं सदर थाना के सब इंस्पेक्टर चंद्र शेखर राजा ने बताया कि एक बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान पताही के रहने वाले राकेश कुमार झा के रूप में की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. टक्कर लगने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।