ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! पिकअप वैन कि चपेट...

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! पिकअप वैन कि चपेट में आने से महिला कि मौत, हादसे में दो कि गई जान

24-Oct-2024 01:41 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 


जानकारी के अनुसार  बेगूसराय जिला में अलग अलग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हेरपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप भान ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के रहने वाले मोहम्मद रमजानी की पत्नी मैमून खातून के रूप में की गई है।


इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मैमून खातून अपने घर से बेटी से मिलने के लिए हेरपुर गई हुई थी। उन्होंने बताया है कि ऑटो से उतरकर वो सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप भान ने महिला को कुचल दिया। जिस महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पास सुरेश पासवान मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेश पासवान को कुचल दिया जिससे सुरेश पासवान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह इस घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


इधर, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश पासवान मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।