हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Oct-2021 12:03 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार में हाशिए पर जा चुके तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीति की राह तय करनी है. तेज प्रताप आज से अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के बैनर तले नई शुरुआत कर रहे हैं. इसके लिए वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे हैं और वहां माल्यार्पण किया है.
पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पहुंचे तेज प्रताप यादव को लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि वह जब अपने स्टैंड रोड आवाज से निकलेंगे तो मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेने 10 सर्कुलर आवाज जाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मीडिया का भारी जमावड़ा राबड़ी आवास के बाहर था, क्योंकि यह चर्चा थी कि तेज प्रताप रविवार की शाम पटना पहुंची अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात करने जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तेजप्रताप आज जेपी की प्रतिमा के पास पहुंचे हैं और वहां अपने समर्थकों के साथ मिलकर माल्यार्पण किया है.
इसके पहले तेज प्रताप यादव ने पार्टी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट और अन्य सवालों को खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया था कि मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है. हालांकि तेज प्रताप यादव ने आज आयोजित जन शक्ति यात्रा को लेकर यह कहा था कि तेजस्वी यादव अगर चाहे तो वह इस यात्रा में शामिल हो. मीडिया के जरिए उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी को यात्रा में शामिल होने का ऑफर दिया था.