बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Oct-2019 07:57 PM
PATNA: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिलहाल घर का मोह माया छोड़ मथुरा में गायों के बीच इनदिनों दिन गुजार रहे है. वह वहां पर धोती कुर्ता में पहनकर घूम रहे हैं. बड़े-बड़े बाल, पियरी धोती और गमछी में दिख रहे हैं.
तेज प्रताप यादव हजारों गायों के बीच
तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया है. वह पहाड़ी पर हजारों गायों के बीच तीन लोगों के साथ मौजद है. इस दौरान वह एक पहाड़ी पर चढ़ते हुए भी दिख रहे हैं. वह काफी खुश नजर भी आ रहे हैं.
कई दिनों से हैं मथुरा
तेज प्रताप यादव कई दिनों से मथुरा में मौजद हैं. दीवापली और गोवर्धन पूजा भी अपने घर परिवार से दूर मथुरा में मनाया. इस दौरान उनके साथ में तीन-चार समर्थक भी हैं. वह ब्रह्मांचल पर्वत, माताजी गौशाला, मान मंदिर और बरसाना में घूम रहे हैं. बता दें कि पत्नी से तलाक की याचिका दायर करने के बाद से तेज प्रताप यादव मथुरा में अधिक रहने लगे. वह कई बार कृष्ण भी बनते हुए दिखते हैं तो कभी बांसुरी बजाते हुए दिखते हैं.