ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

लालू-राबड़ी के बैनर तले अब राजनीति नहीं करेंगे तेजप्रताप ! सियासी पकड़ के लिए फेंका नया दांव

27-Jun-2019 02:06 PM

By 2

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर सियासी पकड़ बनाने के लिए नया दांव खेला है. तेजप्रताप यादव जमीनी पकड़ के साथ साथ अब सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनाने की फिराक में हैं. तेज सेना के जरिए तेजप्रताप खुद का कद पार्टी के अंदर बढ़ाना चाहते हैं. लालू-राबड़ी के बाद तेज सेना क्यों? यह सवाल अहम है कि आरजेडी में रहकर भी तेजप्रताप यादव अब अपनी खुद की सेना क्यों बनाना चाहते हैं. गौर किया जाए तो तेजप्रताप यादव काफी दिनों से खुद को पार्टी की एक्टिविटी से दूर करने लगे हैं. पटना में आरजेडी धरना देती है लेकिन तेजप्रताप वहां नहीं जाते. मुजफ्फरपुर में मासूमों की मौत मामले में भी बस कोरम ही पूरा करते दिखे. लेकिन तेज सेना के लिए ट्वीटर पर इस तरह की तैयारी के मायने क्या हैं? हमेश लालू राबड़ी के नाम पर सियासी जमीन तलाशने वाले तेजप्रताप अब क्या तेज सेना बनाकर खुद को नये सिरे से प्रोजेक्ट करना चाहते हैं? RJD के बड़े नेताओं ने भी बना ली है दूरी तेज प्रताप यादव भले ही आरजेडी में हों लेकिन पार्टी का कोई बड़ा नेता तेजप्रताप के आस पास नहीं दिखता है न ही तेजप्रताप यादव आरजेडी के पुराने चेहरों के साथ एटैच हो पाता हैं. तेजप्रताप यादव की किसी भी कार्यक्रम में भी यह देखा गया है कि आरजेडी के बड़े चेहरे मौजूद नहीं रहते हैं. ऐसे में पार्टी के अंदरखाने यह चर्चा है कि पार्टी से रुठे तेजप्रताप कुछ नया कर सकते हैं.