ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

देवघर जाकर बुरे फंसे तेजप्रताप, समर्थक ही सोशल मीडिया पर कह रहे भला-बुरा

29-Jul-2019 06:19 PM

By 2

PATNA : शिवभक्त आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने देवघर क्या पहुंचे उनके समर्थकों नहीं सोशल मीडिया पर भला बुरा कहना शुरू कर दिया। जी हां, तेज प्रताप यादव की देवघर यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों आरजेडी के युवा कार्यकर्ता जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=P8R6m0o6HgE दरअसल आरजेडी के युवा कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बात को लेकर है कि तेज प्रताप यादव छात्र आरजेडी के गिरफ्तार नेताओं की सुध लेने नहीं पहुंचे। सोशल मीडिया तेज प्रताप के इस रवैया की जमकर आलोचना हो रही है आरजेडी से जुड़े युवाओं ने लिखा है कि तेज प्रताप यादव को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की फिक्र नहीं है। छात्र आरजेडी के कार्यकर्ता जेल में है और तेज प्रताप शिव धुन लगाए बैठे हैं। तेज प्रताप यादव छात्र आरजेडी के संरक्षक हैं। दो दिन पहले पटना में सीएम आवास का घेराव करने निकले छात्र आरजेडी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन तेज प्रताप यादव ने इनकी कोई खोज खबर नहीं ली। रविवार को तेजप्रताप देवघर में पूजा पाठ करते रहे जिसके बाद उनके ही समर्थक सोशल मीडिया पर भला-बुरा कह रहे हैं। आरजेडी के युवा कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस बात को लेकर भी की पार्टी का कोई विधायक और विधान पार्षद अब तक छात्र आरजेडी के नेताओं से मिलने जेल नहीं पहुंचा है।