Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
01-Sep-2022 01:16 PM
PATNA: बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले की आज यानी गुरुवार को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। मामले की सुनवाई जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र राय की बेंच में होगी। दरअसल, तेजप्रताप ने कोर्ट मून अर्ज़ी दी थी कि उन्हें पत्नी से तलाक चाहिए। वहीं, दूसरी तरह पत्नी ऐश्वर्या का कहना है कि वे तलाक नहीं चाहती है और उन्हें तेज प्रताप यादव के साथ ही रहना है।
दरअसल, तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले में 13 दिन पहले भी सुनवाई होनी थी। हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या के वकील पीएन सिन्हा कोर्ट में हाज़िर नहीं हो सके थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने सुनवाई की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। ऐश्वर्या के वकील के जूनियर निलांजन चटर्जी ने कोर्ट से स्टे चाहा लेकिन कोर्ट ने रिफ्यूज कर दिया था।
आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कई बार इस मामले की सुनवाई भी हुई, लेकिन अंतिम फैसला अब तक नहीं आ सका है। लेकिन आज उम्मीद जताई जा रही है कि सुनवाई के बाद कोर्ट की तरफ से अंतिम फैसला सुनाया जा सकता है।