ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मां को कमजोर नहीं होने देना चाहते हैं तेज, राबड़ी के साथ हर मोर्चे पर अब खड़े हो रहे हैं तेजप्रताप

03-Jul-2019 03:30 PM

By 2

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही लापता तेजस्वी यादव को लेकर अटकलों का बाजार पूरा गरम है. तेजस्वी की गुमशुदगी को लेकर सवालों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन इस बीच आरजेडी के लिए अच्छी खबर यह है कि राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव के बीच जो दूरियां थी वो खत्म हो चुकी हैं. मां का साया बने तेजप्रताप लेकिन इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि परिवार से काफी अरसे से दूरी बना चुके तेजप्रताप यादव अब अपनी मां राबड़ी देवी के साथ हर मोर्च पर खड़े हो चुके हैं. तेजस्वी के बिहार से बाहर रहने के बाद से तेजप्रताप यादव राबड़ी देवी के साथ साया बनकर रह रहे हैं. कोई भी पॉलिटिकल इवेंट क्यों न हो तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी साया बनकर रहते हैं. मांझी के इफ्तार से विधान सभा तक साथ साथ एक वक्त था कि तेजप्रताप यादव पटना में रहकर भी मां राबड़ी देवी से मिलने तक नहीं जाते थे, लेकिन आज एक वक्त यह भी है कि तेजप्रताप मां राबड़ी देवी के साथ हर मोर्च पर खड़े हैं. चाहे वो मांझी की इफ्तार पार्टी हो या फिर शुक्रवार को विधान सभा राबड़ी के पीछे खड़े होकर यह मैसेज देने में की राबड़ी अकेल नहीं हैं.आपको बता दें कि लालू यादव के जेल जाने के बाद से तेजस्वी यादव ने पार्टी की कमान संभाली थी, लेकिन उनके लापता होने के बाद से ही राबड़ी देवी ने पार्टी की कमान संभाली और सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया. गणेश सम्राट की रिपोर्ट