ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / news / तेजप्रताप ने बदल ली विधानसभा सीट, महुआ की बजाय अब हसनपुर से लड़ेंगे

तेजप्रताप ने बदल ली विधानसभा सीट, महुआ की बजाय अब हसनपुर से लड़ेंगे

06-Sep-2020 01:59 PM

PATNA : लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने अपनी विधानसभा सीट बदलने का फैसला कर लिया है. तेज प्रताप यादव फिलहाल महुआ विधानसभा सीट से विधायक हैं लेकिन विधानसभा का अगला चुनाव वह हसनपुर विधानसभा से लड़ने जा रहे हैं. तेज प्रताप यादव के सीट बदलने को लेकर लंबे वक्त से अटकलें लग रही थी लेकिन अब खुद उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है.




तेज प्रताप यादव ने थोड़ी देर पहले अपने ट्विटर हैंडल पर हसनपुर विधानसभा सीट को लेकर एक बैनर शेयर किया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह 7 सितंबर को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं. जहां पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से वह तेज संवाद करेंगे.  


तेज प्रताप यादव महुआ की बजाय हसनपुर सीट से ही विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने रिप्स पहुंचकर अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी. उसके बाद से लगातार यह चर्चा जोरों पर थी कि तेज प्रताप को हसनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं और अब बिल्कुल वैसा ही होता दिख रहा है.


आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव भी यह नहीं चाहते थे कि तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़े. महुआ में तेज प्रताप को कड़ा मुकाबला झेलना पड़ सकता था. लिहाजा उनके लिए एक सेफ सीट की तलाश थी. हालांकि जून के महीने में तेज प्रताप के बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी. लेकिन आखिरकार वह हसनपुर में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं.