ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / तेजप्रताप के समर्थकों को मंच से जगदानंद ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, मंच...

तेजप्रताप के समर्थकों को मंच से जगदानंद ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, मंच पर चढ़ने से रोका

23-Feb-2020 02:26 PM

PATNA : पटना के वेटनरी ग्राउंड पर तेजस्वी और तेजप्रताप यादव रैली के मंच पर विराजमान हैं। इस बीच रैली में आपाधापी की स्थिति बनती दिख रही है। तेजप्रताप के समर्थकों ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की तो प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि ऐसे मत कीजिए नहीं तो सभा बंद करनी पड़ेगी।


तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव जब वेटनरी ग्राउंड के मंच पर पहुंते तो मंच के इर्द-गिर्द समर्थकों की भीड़ लग गयी। खासतौर से तेजप्रताप यादव के समर्थक मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो उन्हें रोक दिया गया इस बीच तेजप्रताप यादव ने इशारा करते हुए कहा कि उन्हें आने दो। मंच पर  अफरा-तफऱी की स्थिति बनते देख प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को आगे आना पड़ा और उन्होनें मंच पर चढ़ रहे लोगों को समझाना शुरू कर दिया। उन्होनें कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुशासन मत तोड़िए। प्रदेश अध्यक्ष इस दौरान इतने परेशान हुए कि उन्होनें यहां तक कह दिया कि आपलोग अनुशासन मत तोड़िए नहीं तो सभा बंद करनी पड़ेगी।


तेजस्वी यादव के बेरोजगारी हटाओ यात्रा का आगाज हो चुका है। तेजस्वी यादव यहां सभा को संबोधित करने के बाद यात्रा के अगले पड़ाव पर रवाना हो जाएंगे। इससे पहले तेजस्वी के साथ रथ में उनके बड़े भाई तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेकर सवार हुए।  तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि वह अर्जुन को साथ लेकर प्रस्थान कर चुके हैं।