पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
11-Aug-2021 12:53 PM
PATNA : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को बेइज्जत कर रहे हैं. जगदानंद सिंह को जलील करने वाले तेज प्रताप का तेवर थोड़ा भी नरम नहीं हुआ है. उधर तेज प्रताप के बयानों से आहत जगदा बाबू लगातार पार्टी ऑफिस से दूरी बनाए हुए हैं. इस बीच जगदानंद सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने ऑफर दे डाला है. मांझी की पार्टी हमने कहा है कि जगदानंद सिंह जैसे वरिष्ठ नेता को अपने सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए.
हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव के इशारे पर लगातार तेज प्रताप जगदा बाबू को बेइज्जत कर रहे हैं. उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. जगदा बाबू जैसे सीनियर लीडर के साथ आरजेडी में जो बर्ताव हो रहा है. यह बेहद दुखद है. दानिश रिजवान ने कहा है कि जगदा बाबू को अब फैसला ले लेना चाहिए. उन्हें आरजेडी में सम्मान नहीं मिल रहा. लालू प्रसाद उनके साथ जो खेल खेल रहे हैं, इसे जगदानंद सिंह भी समझ रहे हैं. ऐसे में अब हाथ पर हाथ धरे रह कर बैठने का समय नहीं है. जगदा बाबू को फैसला लेना चाहिए.
आपको बता दें कि पिछले दिनों छात्र आरजेडी की बैठक में तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को हिटलर बताया था. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि वह कुर्सी किसी की बपौती नहीं है. यह पहला मौका नहीं है. जब तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को खरी-खोटी सुनाई हो. पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में भी तेजस्वी यादव के सामने ही तेज प्रताप ने जगदा बाबू को अपमानित किया था. तब यह माना गया था कि लालू यादव संभवत तेज प्रताप को आगे के लिए समझा देंगे. लेकिन उसके उलट एक बार फिर तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह को बेइज्जत कर दिया. अब जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं जा रहे हैं. लिहाजा विरोधी इस मामले में जगदानंद सिंह के साथ खड़े नजर आ रहे.