Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
03-Oct-2021 11:07 AM
PATNA : अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के कारण लगातार फजीहत झेल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब तेज प्रताप के नए आरोपों पर पहली प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप यादव ने शनिवार को यह आरोप लगाया था कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाकर रखा गया है. तेज प्रताप ने कहा था कि कुछ लोग पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी हथियाना चाहते हैं इसलिए साजिश रच रहे हैं. तेज प्रताप का निशाना सीधे सीधे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर था. आज सुबह पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई के आरोपों के ऊपर सवाल किए जाने पर पलटवार किया है.
तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री लंबे अरसे तक रहे, केंद्र में मंत्री रहे. देश के दो प्रधानमंत्रियों को कुर्सी पर बैठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाने का काम किया. ऐसे में अगर कोई इस तरह के आरोप लगा रहा है तो यह बात लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती.
तेजस्वी यादव से जब दोबारा पूछा गया कि क्या उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव अपनी पीड़ा का बयान कर रहे हैं तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो इसे केवल इतना कहते रहे की जो बातें कही जा रही हैं वह लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व से कतई मेल नहीं खाती. इतना कहने के बाद तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हो गए.
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने कल अपने छात्र संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए खुले मंच से तेजस्वी और उनके करीबियों पर हमला बोला था. तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि जमानत पर रिहा होने के बावजूद उनके पिता लालू यादव को पटना आने नहीं दिया जा रहा. तेज प्रताप का आरोप था कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव को बंधक बना कर रखे हुए हैं.
इन आरोपों के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया था. आरजेडी और लालू परिवार को समझ में नहीं आ रहा था कि वह इस मामले पर कैसे प्रतिक्रिया दें. लेकिन अब तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि दरअसल लालू प्रसाद यादव को कोई बंधक बनाकर नहीं रख सकता.