ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / तेज रफ़्तार कार सवार ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला,...

तेज रफ़्तार कार सवार ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, 2 की मौत

28-Feb-2024 03:59 PM

By First Bihar

बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार वाहन से तीन लोगों को कुचल डाला है जिसमें दो की मौत हो गई है और तीसरे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।  


दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें  एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यब बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य मार्ग पर सोनमा गांव के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि कार बहेड़ी से लहेरियासराय की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से बाइक पर तीन सवार आ रहे थे। इसी क्रम में बकमंडल और सोनम के पास कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन बगल के गड्ढे में पलट गये।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसी बीच मौका देखकर कार सवार मौके से भाग गया। 


इस सड़क हादसे में बहेड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवराम निवासी विद्यानंद लाल देव की 38 वर्षीया पत्नी किरण देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक चक्का निवासी हेमलाल देव के 24 वर्षीय पुत्र अशोक लाल देव व पकड़ी के मिथिलेश लाल देव की 58 वर्षीया पत्नी वीणा देवी को डीएमसीएच भेज दिया। जहां पहुंचते ही अशोक लाल देव की भी मौत हो गयी, जबकि घायल वीणा देवी का इलाज चल रहा हैं. मृतक अशोक लाल देव व किरण देवी इलाजरत महिला वीणा देवी के दामाद व बहन थी।