ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

तेज रफ़्तार वाहन से युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

तेज रफ़्तार वाहन से युवक को कुचला, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

05-Feb-2024 03:48 PM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने शख्स को कुचल दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह  घटना अमहरा थाना क्षेत्र के सदायबीघा गांव के पास की है। 


दरअसल, लखीसराय के अमहरा थाना क्षेत्र के सदायबीघा गांव के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल डाला। जिससे उस व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सदायबीघा गांव निवासी रामकेश्वर सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विनय सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मृतक विनय सिंह सड़क किनारे किसी कार्य में व्यस्त थे। तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल डाला। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 


उधर,  तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन शख्स को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजन फोरन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देखते ही बिलख-बिलख कर रोने लगे. इससे अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।