अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Oct-2020 03:15 PM
BEGUSARAI: तेघड़ा में चुनावी सभा को नीतीश कुमार संबोधित कर रहे थे. इस बीच कुछ लोग हंगामा करने लगे और तेजस्वी यादव का नाम लेने लगे. जिसके बाद नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि तुम 10-11 लोग विरोध कर रहे वोट मत देना. देख लोग यहां पर हजारों आदमी हैं.
नीतीश कुमार यही पर नहीं रूके और कहा कि आसपास नजर उठाकर देख लोग. जिसके लिए हंगामा कर रहे हो इसको यहां लोग ठीक कर देंगे. इससे पहले परसा में चुनावी सभा के दौरान चंद्रिका राय के खिलाफ बोलने पर नीतीश कुमार भड़क गए और हंगामा करने वालों को सभा से भागने को कहा था.
साहेबपुर कमाल में भी भड़के थे नीतीश
साहेबपुर कमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला. तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ज्ञान नहीं हैं वह कुछ भी बोलता रहता है. न काम का अनुभव हैं और नहीं ज्ञान हैं. सिर्फ मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में रहना चाहता हैं. लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता हैं. क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं. नीतीश ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बिहार का क्या स्थिति थी वह सबको पता है. लोग शाम को निकल नहीं पाते थे. लेकिन आज बिना डर और भय के लोग जी रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि वह जो समाज हर वर्ग के लिए काम करते हैं. सबको सम्मान देते हैं.
जंगल राज की दिलाई याद
नीतीश कुमार ने कहा कि जंगलराज में क्या स्थिति थी वह बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन अब क्राइम का आंकड़ा बिहार में देख लिजिए 23वें नंबर पर चला गया है. कुछ न कुछ तो लोग समाज में रहता ही है जो गड़बड़ करता रहता है. नीतीश कुमार ने कहा कि आगे आपलोगों को मौका दिजिएगा तो सात निश्चय 2 के तहत काम किया जाएगा और हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा. गांव की गलियों मे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा. हर पांच पंचायत पर पशु हॉस्पिटल बनेगा. हमने बिहार में हर हर बिजली पहुंचाया है. हर घर नल का जल पहुंचाया गया है. हमलोगों सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं.