ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / तीन साल बाद पटना पहुंचे शरद यादव, आरजेडी की बैठक में होंगे शामिल

तीन साल बाद पटना पहुंचे शरद यादव, आरजेडी की बैठक में होंगे शामिल

20-Sep-2022 05:31 PM

PATNA : पूर्व सांसद शरद यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। शरद यादव बुधवार को आरजेडी की होनेवाली कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। पटना पहुंचने पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कार्यकर्ताओं के विशेष अग्रह पर वे पटना पहुंचे हैं। ऐसी चर्चा है कि शरद यादव आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर सकते हैं।


शरद यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शरद यादव 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे।


एयरपोर्ट पर शरद यादव ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पटना पहुंचे हैं। शरद यादव ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं का बहुत आग्रह था कि एक बार यहां आना चाहिए, इसलिए पटना आया हूं। कार्यकर्ताओं के आग्रह और प्रेम ने उन्हे यहां खींच लाया है।