Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
12-Jan-2024 09:31 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां वर्चस्व को लेकर हुए अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवा पर गांव में की है।
बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच में जमकर गोलीबारी हुई है। जिसमें दोनों तरफ से कुल तीन युवकों को गोली लगी है। शुक्रवार की सुबह से ही दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा था और रात होते-होते बात गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। जिसमें कुल तीन लोगों को गोली लगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी रोड़ेबाजी हुई है, जिसमें पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। तीनों जख्मी युवकों को नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और इलाके में सघन तलाशी की जा रही है। सूत्रों की माने तो वारसलीगंज स्थित रैक पॉइंट पर वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े हैं।