ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

तीन दिवसीय प्रवास पर पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, भागलपुर के महर्षि मेंही आश्रम में साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

तीन दिवसीय प्रवास पर पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, भागलपुर के महर्षि मेंही आश्रम में साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

21-Dec-2023 03:20 PM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए हैं। मोहन भागवत राजधनी पटना पहुंचे हैं। यहां से आरएसएस के सरसंघचालक सीधे भागलपुर जाएंगे। उनके बिहार में कार्यक्रमों को लेकर राजधानी पटना से भागलपुर तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। मोहन भागवत रात्री में भागलपुर में ही एक स्वयंसेवक विश्राम करेंगे।  


वहीं, इसके आगमन को लेकर आरएसएस दक्षिण बिहार के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि सरसंघचालक 22 दिसंबर को भागलपुर के कुप्पा घाट स्थित महर्षि मेंही आश्रम में पूज्य संतों के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उसके बाद  23 को पटना से उनका प्रस्थान होगा। कुप्पाघाट आश्रम में संघ प्रमुख करीब छह घंटे तक साधु-संन्यासियों के साथ समय बितायेंगे। वर्तमान आचार्यश्री हरिनंदन बाबा से मिलने संघ प्रमुख आश्रम पहुंचेगे। उनके आगमन को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की मजबूत तैयारी करने में जुटी है। 


इसके साथ ही संघ प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर में दो दिवसीय दौरे को लेकर भागलपुर पुलिस स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा का कड़ा इंतजाम कर रखा है। अति सुरक्षा घेरे वाले संघ प्रमुख की सुरक्षा व्यवस्था की मोनिटरिंग वैसे हाइलेवल अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर भी स्पेशल ब्रांच, क्राइम ब्रांच, सीआइडी वाले भी सक्रिय कर दिये गए हैं।


आपको बताते चलें कि,भागलपुर के महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघाट में इसी साल फरवरी महीने में भी मोहन भागवत आए थे।आश्रम में गुरु निवास लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आए थे। वहीं इस साल यह दूसरा मौका है जब संघ प्रमुख मोहन भागवत संत मेही आश्रम पहुंच रहे हैं। बता दें कि भागलपुर जिले के गंगा तट पर महर्षि मेंही आश्रम है। जहां महर्षि मेही परमहंस ने गुफा में अपने दस साल व्यतीत किए थे। इस जगह को कुप्पाघाट के नाम से जाना जाता है।