Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
15-Oct-2023 07:00 AM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना परिदर्शन और दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सर्जन ने 18 अक्टूबर से विजयदशमी (24 अक्टूबर) तक सभी डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व सिविल सर्जन की अनुमति अनिवार्य होगी।
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर की सुबह पटना आएंगी। उनके तीन दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। पटना में भव्य परेड का अभ्यास शुरू हो चुका है। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। दुर्गा पूजा और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता किए जा रहे हैं।
मालुम हो कि, मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर राष्ट्रपति के राज्य में प्रथम आगमन को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति 18 की सुबह पटना आएंगी और 20 अक्टूबर तक रहेंगी।
आपको बताते चलें कि,18 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना में रहेंगी। एयरपोर्ट पर परेड व भव्य स्वागत के बाद वे राजकीय अतिथिशाला और वहां चौथे कृषि रोडमैप के लॉन्चिंग समारोह में जाएंगी।
इसके बाद हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा और शाम 5.35 से 6.35 बजे तक पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि देकर सम्मानित करेंगी।19 अक्टूबर को गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 20 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि व मेडल प्रदान करेंगी