पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
27-Feb-2024 09:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज से फिर शुरू हो रहा है। विधानसभा की कार्यवाही आज भी हंगामेदार होने के आसार हैं। आज वित्तीय वर्ष 2023- 24 के तृतीय अनुपूरक बजट पर भी चर्चा होगी। विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी। उसके बाद पहले प्रश्न काल होगा।
वहीं, आज प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्न लिए जाएंगे, जिसमें शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं कला संस्कृत एवं युवा विभाग समेत कई अन्य विभाग से संबंधित प्रश्न होंगे और संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री इसका जवाब देंगे। प्रश्न काल के बाद शून्य काल होगा और इस दौरान सत्ता और विपक्ष के सदस्य तात्कालिक विषयों को सरकार के संज्ञान में लेंगे और उसके बाद ध्यानकर्षण में सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर सरकार देगी।
इसके साथ ही दूसरे हाफ में वित्तीय वर्ष 2023-24 की तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा और इस संबंध विनियोग विधेयक सदन से पास होगा। विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 12 फरवरी से शुरू हुई है और 1 मार्च तक चलना है। इसमें कुल 11 बैठक होगी। 29 फरवरी को सरकार की ओर से कई विधेयक भी लाये जाएंगे।
उधर, लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे हैं बजट सत्र में विपक्षी सदस्य सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले सप्ताह एक दिन भी सदन में नहीं आए। तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं और उसी में व्यस्त हैं और उनकी यह यात्रा मार्च महीने के पहली तारीख को खत्म हो रही है। उसके बाद पटना के गांधी मैदान में रैली किया जाएगा।