ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

तीज के दिन पति ने कर दी पत्नी की हत्या, गुस्साएं लोगों ने की जमकर पिटाई, पोल में बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश

18-Sep-2023 07:24 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: एक ओर जहां पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज हरतालिका तीज का व्रत कर रही हैं। पर्व के दौरान अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से कामना करती है। वही समस्तीपुर में एक वहशी पति ने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। उसने चाकू से पत्नी के पेट को ही चीर डाला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ महिला को अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और उसे पोल में बांधकर पीटा। पत्नी के हत्यारे पति को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। लेकिन पुलिस ने लोगों को ऐसा करने से रोका और भीड़ से आरोपी को बचाया। बताया जाता है कि करीब 8 साल पहले पूसा थाना क्षेत्र के वैनी निवासी मुकेश कुमार के साथ निकसपुर पंचायत के वार्ड 11 के कोमल कुमारी की शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए लेकिन पारिवारिक कलह जारी रहा ।


शादी के बाद से ही उसकी अनबन शुरू हो गया था। कोमल कुमारी को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके कारण वह अपने अक्सर मायके में ही रहा करती थी। कई बार पंचायत भी इस बाबत हुई थी और लोगों ने दोनों परिवार पर संयम बरतने का निर्देश दिया था। सोमवार को अचानक मुकेश कुमार अपने ससुराल आया और आते ही तेज चाकू से अपनी पत्नी पर वार कर दिया। पेट में चाकू से कई बार हमला किया जिससे उसका पेट कई जगह से फट गया। बेटी को बचाने आई सास को भी उसने नहीं बक्शा। 6 साल की छोटी साली प्रीति कुमारी भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। 


स्थानीय लोगों ने कोमल कुमारी को ताजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अत्यधिक रक्त श्राव के कारण उसकी मौत हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने उक्त युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की और उसे पोल से बांध दिया गया। जानकारी मिलते ही मौके पर ताजपुर पुलिस पहुंची मामला बिगड़ने लगा। लोगों के द्वारा लगातार उसकी पिटाई की जाती रही। लोगों के हंगामा के सामने पुलिस कुछ कर नहीं पा रही थी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसके शरीर पर जलावन और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह समेत पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गई ।