राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
10-Feb-2020 02:53 PM
DESK: प्यार का सप्ताह यानि की वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है, वही सभी अपने प्रेमी-प्रेमिका से अपने प्यार का इज़हार करने में लगे है. वैसे तो प्यार के इजहार का कोई दिन और महीना नहीं होता लेकिन ये महीना प्रेमी-प्रेमिका के लिए काफी खास होता है. इस महीने के 7 तारीख से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है और इस वीक के दौरान कई सारे खास दिन मनाये जाते है. जैसे रोज डे, प्रपोज डे , चॉकलेट डे हालांकि आज चौथा दिन है वेलेंटाइन वीक का जिसे प्रेमी-प्रेमिका टेडी डे के रूप में मानते. आखिर वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन क्यों मानते है टेडी डे पढ़िये यहां :-
बता दें टेडी डे वेलेंटाइन वीक में मनाया जाने वाला चौथा दिन होता है। जहां तक टेडी बियर का सवाल है ये लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होता है और सबसे ज्यादा इसे लड़कियां पसंद करती हैं. वैसे आपको बता दें हर साल टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे और बड़े भी सेलिब्रेट करते हैं

दरअसल, टेडी डे के पीछे एक कहानी भी जुड़ी है. कहानी अनुसार नवंबर 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट को मिसिसिपी में एक भालू का शिकार करने के लिएआमंत्रित किया गया था. राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट वह तो गए लेकिन उन्होंने यह कहते हुए भालू का शिकार करने से मना कर दिया कि मासूम जानवरों की हत्या करना इंसानियत के खिलाफ है. जिसके बाद इस पर एक कार्टूनिस्ट जिनका नाम क्लिफोर्ड बेरीमैन नामकथा उन्होंने भालू के साथ राष्ट्रपति की कार्टून बनाकर पत्र-पत्रिकाओं में छपवाया. जिसके बाद इस कार्टून और भालू की कहानी को खूब प्रसिद्धी मिली थी . जिसके बाद खिलौना बनाने वाले कारीगरों को टेडी बियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया. आपको बता दें राष्ट्रपति रुजवेल्ट का निक नेम ‘टेडी’ था इसलिए उनके इसी नाम से टेडी बियर बनने लगा. तभी से टेडी-डे की परंपरा की शुरुआत हुई.

आपको बता दें कि लड़कियों में टेडी बियर को लेकर एक अलग क्रेज होता है। कुछ लड़कियों को तो टेडी बियर इतना पसंद होता है कि वे अपने स्टडी रुम, बेड रुम या कहें हर जगह इनको रखना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं कुछ लड़कियां तो घर में अपने साथ हमेशा टेडी बियर को कैरी किया करती हैं। साथ ही साथ कुछ लड़कियां तो बिना अपने पसंदीदा टेडी के सोने भी नहीं जाती हैं।
