होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
17-Dec-2022 07:04 PM
DESK: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 120 रनों से जीत दर्ज की।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 277 रनों का स्कोर बनाया था।जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 157 ही रन बना पाई। इसी के साथ टीम इंडिया ने नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा जमा लिया। भारत की ओर से इस मैच में दो शतक लगाए गए। सुनील रमेश ने 63 बॉल में 136 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान अजय रेड्डी ने 50 बॉल में 100 रन बना डाले।
बता दें कि यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीता हो, इससे पहले 2012 और 2017 में भी नेत्रहीन टीम इंडिया ने यह टूर्नामेंट जीता है। इस बार भारत ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा था। अगला वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा, जो पाकिस्तान में होगा।