BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
23-Oct-2023 04:22 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का आज निधन हो गया। 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांसे ली। 12 साल तक उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी पहचान एक बेहतरीन स्पिनर के रूप में की जाती थी।
बाएं हाथ के इस महान स्पिनर ने भारत के लिए 1967 और 1979 के बीच 67 टेस्ट मैच खेला और इस दौरान 266 विकेट ली। उन्होंने 10 वनडे इंटरनेशनल में 7 विकेट भी लिये। वे दाहिने हाथ से बल्लेबाजी भी किया करते थे।
बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1964 में अमृतसर में हुआ था। काउंटी क्रिकेट में नॉर्थ हैम्पटनशायर टीम का भी उन्होंने प्रतिनिधित्व किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना डेब्यू 1966 में ईडन गार्डन में किया था वही 1979 में आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
टीम इंडिया के लिए उन्होंने 67 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले थे जिसमें 266 विकेट उन्होंने हासिल की थी। उन्होंने भारत के लिए पहला मैच 1974 इंग्लैंड के खिलाफ खेला था वही आखिरी वनडे मैच 1979 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 10 वनडे मैच उन्होंने इंडिया के लिए खेला जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिये। वे कुल 370 मैच खेल चुके थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक थे। वे क्रिकेट के महान स्पिनर थे। आज देश ने एक महान क्रिकेट खिलाड़ी खो दिया है। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
