ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / टीम इंडिया का एलान आज, धोनी की जगह विकेटकीपर के चयन पर होंगी...

टीम इंडिया का एलान आज, धोनी की जगह विकेटकीपर के चयन पर होंगी नजरें

21-Jul-2019 07:41 AM

By 4

DESK: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान आज होगा. टीम इंडिया का सेलेक्शन 19 जुलाई को होना था लेकिन नए नियम की अस्पष्टता के कारण इसे 2 दिन के लिए टाल दिया गया गया. एम.एस.के प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय टीम दोपहर दो बजे टीम इंडिया के नाम का एलान करेगी. आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही चयन समिति को बता दिया है कि अगले दो महीनों के लिए वो क्रिकेट से दूर रहेंगे. धोनी अगले दो महीने पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल हो रहे हैं. ऐसे में ऋषभ पंत तो टीम में होंगे लेकिन दूसरे विकेटकीपर के तौर किसका सेलेक्शन होता है देखना दिलचस्प होगा. वैसे ईशान किशन और संजू सैमसन रेस में बने हुए है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. तीनों अनुभवी गेंदबाजों की अनुपस्थिति चयन समिति को गेंदबाजी में बेंच स्ट्रैंथ को परखने और संभावित विकल्प तलाशने का मौका देगी. इस सूची में नवदीप सैनी प्रमुख हैं. वह वर्ल्ड कप में स्टैंड बाई में भी थी. खलील अहमद, आवेश खान, दीपक चाहर को विंडीज का टिकट मिलने की संभावना है.