ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग, शुभमन...

3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग, शुभमन गिल को मौका

12-Sep-2019 05:12 PM

By 9

DESK: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. वेस्टइंडीज दौरे में खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की टीम से छुट्टी कर दी गई है. जबकि रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर टीम की पारी की शुरुआत करेंगे. इस बात की घोषणा करते हुए चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि रोहित शर्मा को टीम की ओपनिंग करने का मौका दिया जाना चाहिए. घोषित टीम में शुभमन गिल को नए चेहरे के तौर पर मौका दिया गया है. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज में खराब प्रदर्शन के  बाद भी टीम में जगह मिल गई है. वहीं रिद्धिमान साहा को भी टीम में दूसरे विकेटकीपर बैट्समैन के तौर पर शामिल किया गया है. टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट इस तरह है: विराट कोहली(कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा,चेतेश्वर पुजारा,आजिंक्य रहाणे,हनुमा विहारी, ऋषभ पंत,ऋद्धिमान साहा,आर अश्विन,रविंद्र जडेजा,कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी,जसप्रीत बुमराह,ईशांत शर्मा और शुभमन गिल.