ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / शिक्षक नियुक्ति परीक्षाः खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा शिक्षक बहाली...

शिक्षक नियुक्ति परीक्षाः खत्म हुआ इंतजार, इस दिन जारी होगा शिक्षक बहाली परीक्षा का रिजल्ट

16-Oct-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 1.70 लाख शिक्षकों नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट अगले एक से दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले आयोग के तरफ से 15 अक्तूबर तक इसका रिजल्ट निकालने के लिए कोशिश की जा रही थी। लेकिन 43 विषयों की अलगअलग मेरिट लिस्ट बनाने और 38 जिलों से चयनित अभ्यर्थियों के पसंद के तीन जिलों को प्राथमिकता वार ध्यान रखने के कारण मेरिट लिस्ट की कुल संख्या 1634 हो गयी है।  इसके कारण रिजल्ट निकालने में अनुमानित समय से अधिक समय लग रहा है। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से चयनित किया जाने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के योगदान की तैयारी करने के लिए सचिवालय में रविवार को भी बैठक हुई। इस बैठक में चयनित शिक्षकों की ट्रेनिंग और उनके दस्तावेजों की जांच के संदर्भ में चर्चा की गयी। इस बैठक में सभी निदेशक भी मौजूद रहे। करीब दाेपहर 12 बजे से अपर मुख्य सचिव ने स्टेज थ्री रिपोर्ट की समीक्षा की। 


वहीं, राज्यकर्मियों को अस्थायी कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति देने के संदर्भ में मंथन किया गया। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से शिक्षकों के चयन की अनुशंसा मिलते ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर बाकायदा कैंप लगाया जायेगा। इसके साथ ही एससीइआरटी के जरिये शिक्षकों का प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा कराया जायेगा। 


उधर, एक ही अंक पर इतने अधिक परीक्षार्थी आ रहे हैं कि मेधा सूची में इनके क्रमांक का निर्धारण करने के लिए उम्र के साथ-साथ नाम के वर्ण तक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इसके कारण अभी रिजल्ट निकलने में एक से दो दिन और लगेगा। बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का भी रिजल्ट तैयार करने में जुटा है। हालांकि, इस मामले में बीएड अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई के कारण हो सकता है कि इसका रिजल्ट अंतिम समय में रोक दिया जाये। इस  मामले में 20 अक्तूबर को ही सुनवाई होनी है, लिहाजा कोर्ट के निर्णय के बाद ही रिजल्ट आ सकता है।