ब्रेकिंग न्यूज़

PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच

टीचर ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, किताब और सीडी देने के बहाने कई बार किया रेप

टीचर ने छात्रा के साथ किया बलात्कार, किताब और सीडी देने के बहाने कई बार किया रेप

19-Dec-2020 02:30 PM

DESK :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक शिक्षक ने छात्रा के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और उसका वीडियो बना लिया. शिक्षक द्वारा कई बार रेप करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है. इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजस्थान के बूंदी की है, जहां एक गांव में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. एक छात्रा ने अपने शिक्षक के ऊपर यह आरोप लगाया है कि उसने कई बार उसके साथ गलत काम किया और उसका वीडियो भी बनाया. फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी शिक्षक ने कई बार पीड़ित छात्रा को अपना शिकार बनाया और उसे ब्लैकमेल किया.


पीड़िता 9वीं क्लास की छात्रा बताई जा रही है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी शिक्षक धर्मराज मीणा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है. जांच अधिकारी हिंडोली के थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बताया है कि आरोपी कभी सीडी, कभी बुक के बहाने लड़की को स्कूल में बुलाता था और उसके साथ रेप करता था.


पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने लड़की को अन्य गांव में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के परिजनों ने दबलाना थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने जा रही है.  पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.