ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार : टीचर ने 13 साल की बच्ची से किया रेप, कई दिनों तक बनाता रहा शिकार, प्रेग्नेंट होने पर करवाया गर्भपात

02-Jun-2021 08:20 AM

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक ट्यूशन टीचर की हैवानियत सामने आई है. बताया जा रहा है कि ट्यूशन टीचर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने थाने में टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.


घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के भचछि गांव की है. पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बच्ची अपने गांव के ही मो. अली राजा के ट्यूशन सेंटर पर पढ़ाई करने जाती थी. इसी दौरान करीब एक वर्ष से मो. अलीराजा ने उसकी बच्ची को डरा-धमका कर जबरन उसके साथ रेप करता रहा. लड़की जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया. बीमार पड़ने के बाद लड़की के घरवालों को इस बात की जानकारी मिली.


पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की को पेट में दर्द हो रहा था. घरवालों ने पूछताछ की तो लड़की ने आपबीती सुनाई. लड़की का कहना था कि उसके ट्यूशन टीचर मो. अली राजा जबरन दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया. जब वह उसने यह बात अपने टीचर को बताया तो उसने एक प्राइवेट डॉक्टर से उसका गर्भपात करवा दिया. इतना ही नहीं अली राजा ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को इस बात की भनक लगी तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा. 


इस खुलासे के बाद परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ अली राजा को खोजते हुए उसके घर पहुंचे और घर वालों को शिकायत की. इसके बाद अली राजा के पिता और भाई लड़की के परिजनों के साथ गली-गलौज और मारपीट करने लगे. मामले पर थानेदार अजित कुमार ने बताया कि रेप की FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.