ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

टीचर है या जल्लाद! मामूली बात पर बरसाए नॉन स्टॉप स्टिक, पिटाई से छात्रा का हाथ टूटा, थाने पहुंचा मामला

23-Jul-2023 07:03 PM

By FIRST BIHAR

MADHUBANI: मधुबनी में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का खौफनाक चेहरा सामने आया है। मामूली सी बात पर शिक्षिका ने छात्रा को ऐसी सजा दी कि किसी की भी रूह कांप जाए। शिक्षका ने छात्रा को इतनी बेरहमी से पीटा की वह लहूलुहान हो गई और उसका एक हाथ भी टूट गया है। अब पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


दरअसल, घोघरडीहा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय हुलासपट्टी में एक शिक्षिका की बर्बरता सामने आई है। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र कुमार यादव की बेटी अपर्णा हर दिन की तरह शनिवार को भी पढ़ने के लिए स्कूल पहुंची थी। क्लास रूम में किसी बात को लेकर अंग्रेजी की टीचर तोनिमा ने उसे सजा दी और धूप में खड़ा करा दिया। जिसपर अपर्णा ने सिर्फ इतनी सी बात कह दी कि पढ़ाती तो हैं नहीं और धूम में खड़ा करा देती हैं।


अपर्णा की बात सुनकर शिक्षिका आपे से बाहर हो गई और उसपर डंडों की बरसात कर दी। बेरहमी से पिटाई किए जाने के कारण छात्रा अपर्णा का एक हाथ टूट गया और उसके शरीर पर पिटाई के गहरे निशान उभर आए। दर्द से कराहती अपर्णा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर पहुंची और बेटी का हाल देखकर जब परिजनों ने कारण पूछा तो अपर्णा ने सारी बात उन्हें बता दी। फिर क्या था परिजन बेटी को लेकर थाने पहुंच गए और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।