Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
22-Dec-2022 11:33 AM
VAISHALI: वैशाली जिले से सरकारी स्कूल में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें तीनों महिलाएं आपस में भिड़ते दिख रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि मामला क्या है। दरअसल, यहां एक शिक्षक एक महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। जब दूसरी महिला ने शिक्षक को ऐसा करते देखा तो वह विरोध पर उतर आई। लेकिन जिस महिला के साथ शिक्षक पकड़ा गया वही दूसरी महिला के साथ मारपीट करने लगी।
वीडियो में तीन महिलाएं लड़ती-झगड़ती दिख रही है। ये तीनों स्कूल की रसोइया है। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमोली का है। यहां एक शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार उर्फ बबलू एक महिलाकर्मी के साथ पकड़ा गया। दूसरी महिला ने दोनों को इस हाल में पकड़ा तो वह विरोध करने लगी। लेकिन आरोपी महिला दूसरी महिला के साथ ही भीड़ गई और मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
स्थानीय लोगों ने मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हम जनप्रतिनिधियों से बात कर आवेदन भी देंगे। वे रसोइया और शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार का विरोध कर रहे हैं। वहीं, आरोपी शिक्षक ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। ये महिलाएं किस बात पर झगड़ा कर रही है ये मुझे नहीं पता।