खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Aug-2023 04:26 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकर शिक्षक संघों के विरोध के बाद अब सीएम नीतीश ने महागठबंधन के दलों की शनिवार को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति नियामावली को लेकर सीएम सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। सीएम आवास पर बैठक शुरू हो गयी है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए शिक्षा मंत्री भी सीएम आवास पहुंचे हैं। इसके आलावा तेजस्वी यादव और महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुख नेता सीएम आवास पहुंचे हैं।
दरअसल, नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को लेकरसीएम नीतीश अपने आवास पर महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें नियोजित शिक्षकों के मुद्दे और उनकी मांगों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के विधायक दल के नेता मौजूद हैं। फिलहाल सीएम नीतीश शिक्षकों की मांगों पर सहयोगी दलों के नेताओं के विचार को सुन रहे हैं। इसके बाद वो यह निर्णय लेंगे कि, क्या शिक्षक भर्ती नियमावली पर पुनर्विचार की जरूरत है। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक भी मौजूद हैं।
मालूम हो कि, बिहार की महागठबंधन सरकार ने इसी साल नई शिक्षक भर्ती नियमावली लेकर आई,और विरोध हो रहा है। इस नई नियमावली में यह कहा गया है कि, अब राज्य के सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा के लिए उन्हें बीपीएससी की परीक्षा से होकर गुजरना होगा। वहीं, इसको लेकर राज्य के नियोजित शिक्षकों का कहना है कि वे इतने सालों से नौकरी कर रहे हैं, तो अब परीक्षा क्यों दें। उनकी मांग है कि सरकार उन्हें सीधे राज्यकर्मी का दर्जा दे। इसे लेकर पटना समेत राज्यभर में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। ऐसे में अब इन तमाम बातों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है।