बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
13-Mar-2020 11:22 AM
By GANESH SAMRAT
PATNA : एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों का नामांकन कराने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने इंतजार करा दिया नीतीश कुमार की मौजूदगी में एनडीए के सभी उम्मीदवारों को 11 बजे नामांकन कर रहा था लेकिन विवेक ठाकुर समय पर नहीं पहुंचे आखिरकार जेडीयू के दोनों उम्मीदवारों ने विवेक ठाकुर के पहुंचे बगैर ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकरीबन 48 मिनट तक अन्य नेताओं के साथ विवेक ठाकुर के विधानसभा पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन राज्यसभा भेजे जाने की खुशी में विवेक ठाकुर समर्थकों के साथ इतने व्यस्त रहे कि वह तय समय पर विधानसभा नहीं पहुंचे, आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने को कह दिया,
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जेडीयू के उम्मीदवार हरिवंश और रामनाथ ठाकुर ने निर्वाचित पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया इस दौरान बीजेपी के कई नेता बार-बार विवेक ठाकुर और उनके साथ मौजूद नेताओं को फोन मिलाते रहे लेकिन वह तय समय पर विधानसभा नहीं पहुंचे,