घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
23-May-2022 01:47 PM
DESK: इन दिनों लोगो के मन को भाने वाला सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बता दे कि कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि ‘तारक मेहता उल्टा चश्मा’ के टीवी एक्टर शैलेश लोढ़ा, जो तारक मेहता का किरदार निभाते है, उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है. जिसके बाद इस खबर को लेकर इस सीरियल के फैन्स के बीच हंगामा मच गया. इस पर शो के प्रोड्यूसर ने जानकारी देते हुए इस खबर को गलत बता दिया था.
हालांकि शैलेश लोढ़ा के द्वारा सोशल मीडिया पर इशारों ही इशारों में इस खबर पर मुहर लगा दी गयी थी. इन सब के बीच एक बार फिर इस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट से जुड़ी कास्ट को लेकर लोगो के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश लोढ़ा ‘ तारक मेहता’ के बाद अब टीवी अदाकारा मुनमुन दत्ता, जो इस सीरियल में ‘बबीता’ का किरदार निभाती थी वो भी इस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कहने वाली हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. ऐसी खबर आ रही है कि मुनमुन दत्ता के हाथ एक बड़ा ऑफर लगा है जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने इस सीरियल को पूरी तरीके से अलविदा कहने का अपना मन बना लिया है.
अगर रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता अब जल्द ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनने वाली हैं. आपको बता दे की बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स के द्वारा मुनमुन दत्ता ‘बबीता’ को अपने शो में आने का न्योता दिया गया है. बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ी ये खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच हंगामा मच गया है. उनके फैन्स बबीता जी को सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में देखना काफी पसंद करते है. ऐसे में उनका बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने का मतलब है की अब उनके फैन्स को मुनमुन दत्ता का एकनय रूप देखने को मिलेगा. हालांकि मुनमुन दत्ता की तरफ से इस खबर को लेकर कोई बात सामने नही आई है और न ही इस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स के द्वारा भी इसे लेकर अब तक कोई ब्यान सामने नही आया है.
आपको बता दे की ये ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की खबर वायरल हो रही हो. कुछ महीने पहले ही ऐसी खबर आ रही थी की मुनमुन दत्ता और उनके कोस्टार राज अंदकत के बीच कुछ चल रहा है. जिसके बाद इस खबर के सामने आने पर भी मुनमुन दत्ता के द्वारा सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर जाना बंद कर दिया गया था जिसे लेकर बाद में यह दावा किया जाने लगा था कि मुनमुन दत्ता ‘बबीता’ के द्वारा सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया गया है.