ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

तंग कपड़ों में लड़कियों से करवा रहे थे अश्लील डांस, 9 डांसर को पुलिस ने छुड़ाया

11-Mar-2020 09:10 PM

NALANDA : नालंदा में शादी पार्टियों में लड़कियों  को तंग कपड़ों में  में अश्लील डांस कराने और नहीं करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा पार्टी से 9 लड़कियों को छुड़ाया है जबकि छह लोगों को इस मामले में अरेस्ट किया है।


राजगीर में छबिलापुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर बाजार स्थित एक घर में लड़कियों को कैद कर रखा गया था। नेपाल से इन लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम कराने के लिए लाया गया था। लड़कियों से तंग कपड़ों में डांस करने का दवाब बनाया जा रहा था लेकिन लड़कियों ने इंकार किया तो उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की गयी। किसी तरह लड़कियों ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी।


इसके बाद लड़कियों के परिवार वालों ने नेपाल पुलिस में मामला दर्ज करवाया। नेपाल पुलिस नालंदा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बंधक बनाये गये सभी लड़कियों को गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। लड़कियों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।