ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / Bihar News: पटना के नए SSP अवकाश कुमार ने पदभार ग्रहण किया, क्राइम...

Bihar News: पटना के नए SSP अवकाश कुमार ने पदभार ग्रहण किया, क्राइम कंट्रोल पर होगा फोकस

30-Dec-2024 07:07 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के नए सीनियर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार (SSP Avakash Kumar ) ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। एसएसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सभी सिटी एसपी के साथ एक समीक्षा बैठक की।


बैठक में एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता लंबे समय से लंबित मामलों का निपटारा करना और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपराध को लेकर रणनीति जो बनी है इस रणनीति पर काम होगा और अपराधियों को किसी भी हालत में बखसा नहीं जाएगा।


अवकाश कुमार 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से भोजपुर जिले के सिमराव गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT BHU से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और चार साल तक DRDO में वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया है। इससे पहले वे गया, आरा, बेगूसराय और दरभंगा में एसपी रह चुके हैं।