बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
05-Mar-2023 06:23 PM
By First Bihar
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान कल 6 मार्च की सुबह चेन्नई के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद तमिलनाडु में रह रहे बिहारी मजदूरों से वे मुलाकात करेंगे।
प्रवासी मजदूरों से मुलाकात के बाद वे प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महालया रेजीडेंसी, जीएसटी रोड, पल्लावरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वे दोपहर एक बजे राजभवन जाएंगे जहां महामहिम राज्यपाल थिरु आर.एन. रवि से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे। जिसके बाद 2 बजे चेन्नई एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3 बजकर 25 मिनट पर चेन्नई एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।
तमिलनाडु में हिन्दी भाषियों पर कथित हमले की जांच के लिए बिहार सरकार ने अधिकारियों की टीम को वहां भेजा है।जो वहां के स्थितियों से सीएम नीतीश को अवगत कराएंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी तमिलनाडु जाएंगे। कल सोमवार की सुबह वे चेन्नई पहुंचेंगे और वहां रह रहे प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। उनकी एक-एक बातों को सुनेंगे। मामले में कितनी सच्चाई है यह जानने की कोशिश करेंगे। मजदूरों से बातचीत करने के बाद वे मीडिया को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे महामहिम राज्यपाल से मिलेंगे और एक ज्ञापन सौंपेंगे।