मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
05-Mar-2023 04:30 PM
By First Bihar
PATNA: तमिलनाडु में हिंदी भाषियों पर हमले और सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा कुछ वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इन वीडियो को फेक बताते हुए इसे अफरावह बताया। जबकि सोशल मीडिया यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि तमिलनाडु में हिंदी भाषियों पर लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं।
इन बातों की जांच के लिए बिहार और झारखंड सरकार ने टीम तमिलनाडु भेजा है जो सच्चाई का पता लगाकर सरकार को पूरी बातों से अवगत कराएंगी। प्रवासी मजदूरों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कथित प्रवासियों की पिटाई मामले पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर मुझे भी सच लगा..मैंने रोते हुए उस वीडियो को देखा है..
दरअसल होली के मौके पर हंगामा वर्ल्ड वाटर पार्क बिहटा में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में परफोर्म करने आई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बातें कही। अक्षरा सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। अक्षरा सिंह ने वीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने करियर की शुरुआत मुंबई से की है। जबकि उनका जन्म पटना में हुआ है। वो पटना की रहने वाली है। वाटर पार्क में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वो परफोर्म करेंगी।
उन्होंने कहा कि माहौल रंगीन है लोग होली के रंग में रंगे है आज होली का भी गाना गायेंगे और लोगों का भरपुर मनोरंजन करेंगे। अक्षरा ने कहा कि होली का मिजाज बिना देवर-भाभी और जीजा-साली के अधूरा है। फर्स्ट बिहार और झारखंड के तमाम दर्शकों को भी अक्षरा सिंह ने होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा है कि होली में मिक्स गुलाल यूज ना करें यह चेहरे के लिए ठीक नहीं होता।