ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / तमिलनाडु मामले को लेकर JAP का हमला, कहा- बिहारियों की सुरक्षा-सम्मान सुनिश्चित करे...

तमिलनाडु मामले को लेकर JAP का हमला, कहा- बिहारियों की सुरक्षा-सम्मान सुनिश्चित करे राज्य और केंद्र सरकार

04-Mar-2023 05:42 PM

By First Bihar

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में पप्पू यादव के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना का आयोजन किया। धरना में शामिल होते हुए राजू दानवीर ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र की सरकार इस मामले में गंदा खेल खेल रही है। कोई टीम भेज रही है, कोई जांच कर रही है। लेकिन वास्तविक स्थिति ये कि कोई गांव जाकर उस माता पिता से पूछे जिनके बच्चे तमिलनाडु में हैं। 


दानवीर ने कहा कि धरना का मकसद बिहारी भाईयों की सकुशल वापसी और पहले जैसा सम्मान बहल करने के लिए है। अगर सभी बिहारी भाई एक साल वापस बिहार आ जाएं, तो सारी कंपनियां बिहार आ जायेंगी। उन्हें झुक कर बिहार में कंपनी लगानी पड़ेगी। सरकार से हम आग्रह करेंगे कि यहां ऐसी स्थिति पैदा करें कि बिहारी भाई बिहार से बाहर ना जाए। उन्होंने कहा कि जाप नेता पप्पू यादव ने साफ कहा है कि भाजपा को बिहारियों की स्वाभिमान की बात करने का कोई अधिकार नहीं हैं। तमिलनाडु सहित भाजपा शासित प्रदेश में लगातार बिहारियों पर हमला किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा और राजद दोनों सरकार चला रही है लेकिन दोनों ने बिहारवासियों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां भले ही डर से कुछ नहीं कर रही, लेकिन जन अधिकार पार्टी और पप्पू यादव किसी से डरने वाले नहीं हैं। हम बिहार के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे। इसलिए पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह है कि बिहारवासियों को सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए। अगर प्रदेश के लोगों पर हमले नहीं रुके तो पार्टी तमिलनाडु भवन का घेराव करेगी।